फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। नवाबगंज की महिला पुलिस टीम ने कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला आरक्षी कीर्ति ने महिलाओं एवं युवतियों को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन बैंकिंग और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बढ़ते साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। महिला पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का निडर होकर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और युवतियों से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, अन्याय या अपराध के खिलाफ बेझिझक आवाज उठाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj Ne...