Farrukhabad Kannauj News: सीमेंट लदे ट्रक ने मजदूर को रौंदा, मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर के टाउन हॉल के नीचे स्थित एक सीमेंट की दुकान पर रविवार सुबह सीमेंट उतारने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक को बैक कराते समय 24 वर्षीय मजदूर ट्रक और दीवार के बीच दब गया। गंभीर हालत में परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा। परिजनों ने ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी सचिन शाक्य (24) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी लाली, मासूम बेटी अनु, मां निर्मला, भाई शिवम और ऋषभ हैं। परिजनों ने बताया कि सचिन रविवार सुबह करीब चार बजे घर से टाउन हॉल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.