फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आनंद उपाध्याय ने लोहिया अस्पताल के इंतजामों की पड़ताल की तो वह दंग रह गये। सीएमएस कक्ष में बैठक के दौरान उन्होंने टेलीमेडिसिन के डॉक्टरों के कार्यों को जाना तो वहीं ब्लड बैंक व अन्य कार्यो की जानकारी हासिल की।

लोहिया अस्पताल की जांच उन्होंने दो टेलीमेडिसिन डॉक्टरों को अनुपस्थित पाये जाने पर वेतन काटने के निर्देश दिये। सीएमओ ने सीएमएस कक्ष में करीब एक घंटे तक बैठक की । इसमें स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए दिशा निर्देश दिये गये। कार्यर की जानकारी हासिल करने पर कई प्रकार की खामियां सामने आयीं। टेलीमेडिसिन डॉ. ज्योति गौतम और उदयराज को अनुपस्थित पाये जाने पर वेतन काटने के निर्देश दिये।

स्वास्थ्य सेवाओं में खामियाँ ब्लड बैंक काउंसलर सोहित ...