फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर। राजेपुर सीएचसी में पर्चा बनवाने को लेकर हंगामा हो गया। गुरुवार को पर्चा बनवाने के लिए बड़ी संख्या में मरीज लाइन में लगे थे। आनलाइन पर्चा बनवाने में जब देरी हुयी तो लोगों में नाराजगी फैल गयी। लोगों का कहना था कि पर्चा बनाने में लापरवाही बरती जा रही है। काफी देर लाइन में लगे होने के बाद भी पर्चा नहीं बन पा रहा है। इस समय सर्दी, जुकाम खांसी, बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सीएचसी में बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...