फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 23 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के अंतरर्गत एक और बस सिवारा, कंपिल, कायमगंज होते हुए स्थानीय बस अड्डे तक संचालित कराई गई। विधायक डा. सुरभि ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुवार को बस अड्डे पर एक बस और सिवारा कायमगंज पर बढ़ा दी गई है। अभी तक उस रूट पर यात्रा को लेकर लोगों को दिक्कतों का सामना करना होता था लेकिन अब एक और बस चलवा दी गई है इससे पहले इसी मार्ग पर दो बसों का और संचालन कराया गया था। विधायक डा. सुरभि और एआरएम राजेश कुमार, एआरटीओ कृष्ण कुमार यादव ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर स्टेशन इंचार्ज सुरेन्द्र कुमार, अनूप कटियार, श्रीकृष्ण शुक्ला, संतोष कुमार, राधा, कमला कुमारी, जितेंद्र सिंह, नीरज कुमार आदि रहे। एक नजर : सिवारा को एक मि...