Farrukhabad Kannauj News: सिलेंडर लीक होने पर आग से पिता-पुत्री झुलसे
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 14 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। तराई क्षेत्र के छोटी खजुरिया गांव निवासी भूपेंद्र की 15 वर्षीय पुत्री सरस्वती गैस पर खाना बना रही थी तभी गैस लीक होने पर आग आग लग गई। यह देख उसका पिता भूपेंद्र उसे बचाने दौड़ा और दोनों आग से झुलस गए। उनकी चीख-पुकार सुन अन्य परिजन उधर दौड़े और आग पर काबू पाया। उक्त दोनों को सीएचसी भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.