Farrukhabad Kannauj News: सियार के हमले से बाबा, नाती समेत तीन घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। क्षेत्र के गांव ममापुर में शुक्रवार शाम खेतों में बकरियां चरा रहे वृद्ध रामनिवास पाल पर सियार ने हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके 13 वर्षीय नाती शुभ कुमार को भी सियार ने काटकर घायल कर दिया। इसके बाद सियार ने भटासा निवासी प्रमोद कुमार पर भी हमला कर दिया। परिजन तीनों घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉ. विपिन सिंह ने बताया कि तीनों को एआरबी वैक्सीन लगाकर उपचार किया गया। हालत ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: मासूम समेत तीन को जहरीले जन्तु ने काटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.