Farrukhabad Kannauj News: सातनपुर और अर्राहपहाड़पुर सब्जी मंडी में गरजेगा बुलडोजर
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले की दो बड़ी मंडियों सातनपुर और अर्राहपहाड़पुर में जल्द ही बुलडोजर गरजेगा। मंडी समिति ने बांस बल्ली और टीन शेड लगाकर बनाई गई अस्थायी दुकानों को अवैध करार दिया है। ऐसी सभी दुकानों पर नोटिस चस्पा कर सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। कहा गया है कि सात दिन के अंदर खुद दुकानें हटा लें, नहीं तो मंडी समिति खुद बुलडोजर से दुकानें हटवाएगी और हटवाने का खर्च भी आढ़तियों से ही वसूला जाएगा। मंडी समिति की इस कार्रवाई से दोनों मंडियों के आढ़तियों में हड़कंप मचा हुआ है। नोटिस चस्पा होते ही मंडियों में अफरा तफरी का माहौल है। मंडी सचिव अनूप कुमार दीक्षित ने बताया कि मंडी परिसर में कई आढ़तियों ने लाइसेंस की आड़ में निर्धारित दुकान के अलावा खाली जगह पर बांस और टीन शेड लगाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.