फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए थाना पुलिस की ओर से सोमवार को एवी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक्सपर्ट ने छात्रों को बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आने वाली कॉल, व्हाट्सएप मैसेज, ई-मेल अथवा संदिग्ध लिंक पर बिना जांचे क्लिक न करें। किसी को भी ओटीपी, एटीएम कार्ड नंबर, पिन, सीवीवी, बैंक खाते की जानकारी और पासवर्ड साझा न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने को कहा गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे । यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर: साइबर सुरक्षा से बचाव की दी जानकारी यह भी पढ़ें- ओटीपी-यूपीआई पिन बताया तो खाते से रकम साफ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...