फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के नैनियन नगला गांव की 42 वर्षीय संगीता शाक्य को एक सांप ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा। घर में सांप मौजूद होने से परिजन भयभीत हो गये और सांप पकड़ने को शहर से युवक को बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद सांप बक्से के नीचे छिपा मिला। सांप पकडने वाले ने एक मीटर लंबे सांप को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक संगीता को पैर में सर्प ने काट लिया था। उसे लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए लाया गाय। झाड़ फूंक भी करायी गयी। दोपहर के समय संगीता ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...