Farrukhabad Kannauj News: सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। सांप के डसने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए लोहिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को भर्ती कर उपचार शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। शाहजहांपुर निवासी ब्रजपाल अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक सांप ने उनके पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद ब्रजपाल की हालत बिगड़ने लगी। परिजन घबराकर उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे भर्ती कर लिया और निगरानी में उपचार शुरू किया। भतीजे कमलेश ने बताया कि सांप के काटने के बाद ब्रजपाल की हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.