फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 21 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। शंकर नगला गांव निवासी अनिल की छह वर्षीय पुत्री वैष्णवी को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद वैष्णवी को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बालिका के शव को लेकर घर लौट गए। यह भी पढ़ें- मुंगेर: सर्पदंश से 10 वर्षीय किशोर की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...