Farrukhabad Kannauj News: सांप के डसने से बच्ची की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। शंकरनगला गांव में सांप के डसने से छह वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में मां ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने और समय पर उचित उपचार न देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। 21 अगस्त को ममता आशा की छह वर्षीय बेटी वैष्णवी घर में खेल रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। परिजन बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे। मां का आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर और चश्मा लगाए एक अन्य डॉक्टर ने उसके हाथ में बंधा कपड़ा खोल दिया और सांप के काटने की बात से इनकार करते हुए इसे ब्लेड से कटा होना बताया। आरोप है कि परिजन बच्ची को निजी अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे ले जाने से रोक दिया और एंबुलेंस आने की बात कहते रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची की हालत बिगड़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.