Farrukhabad Kannauj News: सांप के डसने से छात्रा की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद । थाना क्षेत्र के गांव नगला गढ़ी में शुक्रवार रात चारपाई पर सो रही कक्षा आठ की छात्रा को सांप ने डस लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । गांव निवासी अतर सिंह की 12 वर्षीय पुत्री पूजा कक्षा आठ की छात्रा थी। शुक्रवार रात करीब एक बजे परिवार के साथ सोते समय सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वस्थ केंद्र लेकर पहुंचे । गंभीर हालत में डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर किया। वहां से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया, जहां उपचार के दौरान पूजा ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे दरोगा योगेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूजा पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। बेटी की मौत से मां धानश्री का रो-रोकर बुरा हाल है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.