Farrukhabad Kannauj News: सांड़ से टकराई बाइक, महिला समेत मासूम घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 23 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। कंपिल क्षेत्र के गांव हल्दीखेड़ा निवासी सीमित अपनी पत्नी रुचि और एक वर्षीय पुत्र सोव्रत के साथ फर्रुखाबाद से अपने गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही कायमगंज-कंपिल मार्ग पर मेदपुर पुलिया के निकट पहुंची, तभी अचानक एक सांड़ सड़क पर आ गया। इससे पहले कि बाइक चालक कुछ समझ पाता, बाइक सांड से टकरा गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में रुचि को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनका एक वर्षीय पुत्र सोव्रत भी घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.