Farrukhabad Kannauj News: सांड़ ने बाइक सवार किसान को पटका, घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। मंडी में मूली बेचने जा रहे बाइक सवार किसान पर मंगलवार सुबह अन्ना सांड ने हमला कर दिया। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सांड को भगाकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। कोट पहाड़ी गांव निवासी गोपाल बाइक से मूली लेकर मंडी जा रहा था। नई बस्ती के पास पहुंचते ही सड़क किनारे घूम रहा सांड अचानक बाइक की ओर दौड़ा और टक्कर मार दी। हादसे में गोपाल बाइक समेत सड़क पर गिर गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। लोगों के मुताबिक नगर की सड़कों पर अन्ना गोवंश घूमते रहते हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी के साथ हादसे का खतरा बना रहता है। ईओ डॉ. लव कुमार मिश्र ने बताया कि अन्ना गौवंशों को पकड़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.