Farrukhabad Kannauj News: सहेलियों के साथ थाने पहुंची युवती , कार्रवाई की मांग
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 9 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। एक वर्ष पूर्व एक युवती बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन के दौरान उसे बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। बताया जाता है कि युवती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो भी पोस्ट करती थी। कुछ समय बाद वह दोबारा घर से चली गई। परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने के दौरान जानकारी सामने आई कि युवती दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रहने को लेकर एक एग्रीमेंट भी हुआ था और युवती करीब आठ माह से दिल्ली में उसी के साथ रह रही थी। जानकारी मिलने पर युवती के परिजन दिल्ली पहुंचे और उसे अपने साथ वापस घर ले आए। बुधवार को दिल्ली निवासी युवती अपनी करीब 8-10 सहेलियों के साथ थाना नवाबगंज पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.