फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता शिवरई वरियार गांव निवासी शैलेश सिंह शाक्य ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। उन्होंने राजस्व अभिलेखों में दर्ज बंजर, ग्राम समाज और अंबेडकर पार्क की भूमि का मौके पर सीमांकन कराकर सुरक्षित कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार गांव में तीन खाता संख्या के अंतर्गत विभिन्न गाटों की सरकारी भूमि दर्ज है। आरोप है कि भूमि के कुछ हिस्से पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण किया गया है। उन्होंने एसडीएम से राजस्व टीम गठित कर अभिलेखों के आधार पर भूमि की पैमाइश कराने तथा अवैध निर्माण मिलने पर उसे हटाकर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...