Farrukhabad Kannauj News: समेचीपुर चितार में चार पक्के मकान कटान से गंगा में समाए
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता।गंगा का पानी जिस तेजी के साथ बढ़ रहा है वैसे कटान ने भी जोर पकड़ लिया है। समेचीपुर चितार में गंगा का कटान तेजी के साथ हो रहा है। चार पक्के मकान कटान की चपेट में आकर गंगा में समा गये। दिलदार का मकान भी भरभराकर गंगा में गिर गया । इसके अलावा जुम्मन मियां, इमरान और इवली के मकान भी कटान के चलते गंगा में समा गये। लगातार मकानों के गंगा में गिरने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अपने आशियाने छोड़कर जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। शनिवार को आठ ग्रामीणों ने अपने घर खाली किए है। इसमें शाहनवाज, मैसाद, आसिफ, ईदुल, नस्तर अली, कमालुद्दीन, रशुद्दीन और इरशाद हैं। यह लोग स्टीमर के जरिए घरेलू सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाने को मजबूर हुये। ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.