Farrukhabad Kannauj News: समेचीपुर चितार में गंगा का तांडव जारी.. दो मकान और समाए
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 12 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। तराई क्षेत्र के समेचीपुर चितार को गंगा ने बर्बाद कर दिया है। यहां गंगा खूब तांडव मचा रही हैं। शुक्रवार की शाम को दो और मकान गंगा की धार में समा गये। इससे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक करीब 50 पक्के मकान और 25 झोपड़ियां गंगा में समा चुकी हैं। कई परिवार घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। बाढ़ की विभीषका से समेचीपुर चितार गांव तहस नहस हो गया है। गंगा लगातार कटान कर रही हैं इससे भय का माहौल बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार की शाम को कमरुल के मकान का हिस्सा गंगा की धार में समा गया था। यह भी पढ़ें- समेचीपुर में गंगा में समा गए चार और मकान रात में मकान का बचा हुआ हिस्सा भी भरभराकर गंगा में गिर गया। वहीं आरिफ के मकान का कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.