Farrukhabad Kannauj News: समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर करें
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 8 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में थाना शमसाबाद में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश दिए कि मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करें। इसमें लापरवाही न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर प्रभावी समाधान कर उन्हें त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.