फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 13 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। नगर पंचायत के एक दर्जन से अधिक सभासदों ने जिलाधिकारी के नाम पत्र देकर नगर पंचायत में कराये गये विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की मांग की है। सभासदों का कहना है कि जब तक जांच पूरी न हो तब तक भुगतान पर रोक लगाई जाए। जिलाधिकारी के नाम जो पत्र भेजा गया है उसमें सभासद खुशनुमा, खुशनवाज, उमेश चंद्र, शमीम मंसूरी, मधु देवी, अंगूरी देवी, ज्ञान सिंह, ओमकार, नितिन सिंह और सरला देवी आदि के नाम हैं। इसमें कहा गया है कि यदि जांच में कोई भी अनियमितता पायी जाये तो दोषी अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और सरकारी धन की वसूली करायी जाये। सभासदों का कहना है कि जांच के दौरान नगर पंचायत के अभिलेखों में किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो इसके लिए सभी अभिलेखों...