Farrukhabad Kannauj News: सब्जी में छिपकली गिरने से एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 4 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के कुबेरपुर घाट गांव में शुक्रवार की रात एक ही परिवार के छह सदस्यों की तबीयत उस समय बिगड़ गई, जब उन्होंने घर में बनी तोरई की सब्जी खाई। आशंका जताई जा रही है कि सब्जी में छिपकली गिर जाने से खाना जहरीला हो गया, जिससे परिवार के सभी सदस्य बीमार पड़ गए। सभी को देर रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी मरीजों की हालत में फिलहाल सुधार है। शुक्रवार रात कुबेरपुर घाट निवासी राजेन्द्र के यहां तोरई की सब्जी बनाई गई थी। घर के सभी लोगों ने उसी सब्जी के साथ खाना खाया। खाना समाप्त होने के बाद जब परिवार की एक महिला अपनी थाली में बची हुई सब्जी लेने लगी तो उसमें एक मृत छिपकली दिखाई दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.