Farrukhabad Kannauj News: सबमर्सिबल का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। किसान के खेत पर लगे सबमर्सिबल का ट्रांसफार्मर अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगइया चंगामई निवासी होरीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव टिलिया अहमदगंज के पास उसके खेत पर सबमर्सिबल लगा है। 21 अगस्त की रात करीब नौ बजे उनका पुत्र सुनील आवश्यक काम से सबमर्सिबल बंद कर घर चला आया था। अगले दिन सुबह करीब छह बजे जब वह खेत पर पहुंचे तो सबमर्सिबल पर लगा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त मिला। उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद दो सितंबर को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.