फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत कंपिल के टंकी परिसर स्थित गेस्ट हाउस में सफाई मित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।सांसद ने सफाई कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समारोह में मीरा, गीता, मंजू, अनार सिंह, श्याम, विलियम, रामपाल, श्यामपाल, राकेश, बब्बे, कुंदन और शंकर समेत अन्य सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण दुबे, मंडल अध्यक्ष निर्मल कश्यप, ईओ अवनीश कुमार, जेई किशन राजपूत, बाबू अजय कुमार सक्...