Farrukhabad Kannauj News: सड़क हादसे में होमगार्ड घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 13 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज।नगला चंदन गांव निवासी होमगार्ड लालमन गुरुवार सुबह बाइक से तहसील सदर में ड्यूटी पर जा रहे थे। बबना रोड डिग्री कालेज के पास नवाबगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने लालमन की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लालमन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल के पास से निकल रहे गांव के लोगों ने हादसे की जानकारी परिजनों को देकर घायल को उठाया।लालमन को नगर के ही एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घायल की हालत नाजुक होने पर परिजनों ने सीएचसी भर्ती कराया। जहां घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.