फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। कस्बा निवासी मुकेश गुप्ता शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपनी पत्नी के साथ बाइक से शाहजहांपुर स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह गांव बेग के पास नहर पुल पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश गुप्ता और उनकी पत्नी सड़क पर गिर गए, जिससे मुकेश गुप्ता घायल हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के गांव ज्यूनी निवासी भूरे शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी पत्नी के साथ बाइक से नवाबगंज आ रहे थे। गांव दौलतपुर के पास पहुंचते ही अचानक बाइक फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर...