Farrukhabad Kannauj News: सड़क हादसे में छात्र ने तोड़ा दम, घर का था इकलौता लाल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 6 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। एक बीफार्मा छात्र की शमसाबाद क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल होने के बाद सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के मऊरसीदाबाद गांव के बड़ा बाजार जाजिया निवासी अदीब का 19 वर्षीय पुत्र समी चार जुलाई को शमसाबाद के ढाई घाट पर बाढ़ का पानी देखने गया था। लौटते समय ढाई घाट-बिरियाडाडा मार्ग पर अचानक एक ग्रामीण के सामने आ जाने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे सैफई ले गए, जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.