फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। चिलसरा गांव के पास संपर्क मार्ग पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में डी फार्मा इंटर्न छात्र चाचा-भतीजे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फरीदपुर मंगली गांव निवासी अमित कुमार अपने चाचा अनिल कुमार के साथ बाइक से शहर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर तेजापुर निवासी नीलम सवार थी। परिजनों के अनुसार अमित और अनिल डी फार्मा इंटर्नशिप के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के लिए सीएमओ कार्यालय जा रहे थे। चिलसरा के पास सामने से आ रही नीलम की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉ. अलीम अंसारी तथा फार्मासिस्ट कमलेश कुमार और विजय कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर तीनों को लोहिया अस्प...