फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 3 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। ई-रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए एक 50 वर्षीय सब्जी विक्रेता की नौ दिन तक चले इलाज के बाद मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। कस्बा के मोहल्ला बरतल वाली गली निवासी दुर्वेश कुमार (50) 23 जुलाई को अपनी सब्जी की ठेली लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पिछले नौ दिनों से उनका उपचार चल रहा था। जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए रविवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। सोमवार को जैसे ही दुर्वेश कुमार का शव उनके पैतृक आवास पहुंचा, परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शो...