Farrukhabad Kannauj News: सड़क हादसे में ग्रामीण घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 10 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। नगला झबरा गांव निवासी अरविन्द पाल 6 जुलाई को सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे गांव बीसलपुर बांगर से बाइक से घर लौट रहे थे। अरविन्द जैसे ही जसमई करनपुर मार्ग पर स्थित ईंट भट्टे के समीप पहुंचे। उसी दौरान जसमई की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने अरविन्द पाल की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अरविन्द पाल बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे हरिओम पाल ने घायल पिता अरविन्द पाल को लोहिया अस्पताल भर्ती कराया। यहां से उपचार के बाद अरविन्द पाल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: बाइक की ठोकर से युवक जख्मी, रेफर शुक्रवार थाने पहुंचे हरिओम पाल ने पुलिस को बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.