Farrukhabad Kannauj News: सड़क सुरक्षा को जागरूक करने को निकाली जागरूकता रैली
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। एलवाई डिग्री में मंगलवार को रोड सेफ्टी क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र मिश्रा ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के 10 गोल्डन नियम बताए। उन्होंने हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क पर अनुशासन और जागरूकता से हादसों को कम किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.