Farrukhabad Kannauj News: सड़क के बीच ट्रक खड़ा कर मौरंग उतारी, चार घंटे लगा जाम
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 6 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद।नगर में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मोहल्ला लाड़मपुर से चिलसरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर रामलीला मैदान के पास एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर मौरंग उतारने के दौरान सड़क के बीचों-बीच ट्रक खड़ा कर दिया गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम में दोपहिया, चारपहिया वाहन और अन्य राहगीरों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ा। दोपहर में विद्यालयों की छुट्टी होने पर छात्र-छात्राओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार को थाने ले जाकर फटकार लगाई। इसके बाद ट्रक चालक से तत्काल मौरंग उतरवाकर सड़क खाली कराई गई। करीब चार घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारु हो सका । जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.