फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में सड़क किनारे ठेले-खोमचे लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई जगह ठेले सड़क की पटरी तक पहुंच जाते हैं, जिससे पैदल चलने के लिए जगह कम बचती है। खरीदारी करने वाले लोग भी सड़क पर रुकते हैं और पीछे से आने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। व्यस्त समय में यही स्थिति जाम का कारण बन जाती है। ठेला दुकानदारों का कहना है कि रोजी-रोटी के लिए उन्हें जगह चाहिए, जबकि राहगीरों की मांग है कि यातायात प्रभावित किए बिना व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जाए। लोगों ने प्रशासन और नगर निकाय से ठेला लगाने के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित करने की मांग की है, ताकि दुकानदारों की रोजी-रोटी भी प्रभावित न हो और यातायात व्यवस्था भी सुचारु रहे। यह...