Farrukhabad Kannauj News: सड़क किनारे अतिक्रमण से पैदल चलना भी मुश्किल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दुकानदारों द्वारा सामान सड़क तक रख देने और ठेले-खोमचे लगने से कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। पैदल चलने वालों को भी सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति भी पैदा होती है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और प्रशासन से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने तथा दोबारा कब्जा न होने देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.