फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। उपनिरीक्षक अरविंद यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि भगौतीपुर से रायपुर रोड जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आलोक कुमार निवासी भगौतीपुर बताया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब से तीन सट्टा पर्चियां, 850 रुपये, सट्टा पैड मय कार्बन और पेन बरामद किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा जुआं एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...