Farrukhabad Kannauj News: सजे शिवालय..आज दिन भर होगा जलाभिषेक
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। सावन के पहले सोमवार पर अपराकाशी के रूप में मशहूर फर्रुखाबाद में गजब का धार्मिक उल्लास दिखेगा। शहर के सभी शिवालय सज गये हैं। इसके साथ ही सड़कों पर कांवड़ियों की भी धूम मची है। पतित पावनी गंगा तट से जल लेने को सैकड़ों की तादाद में कांवड़िये पहुंचे। इससे पांचालघाट पर मेले जैसा दृश्य था। शहर के शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। इसको लेकर सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सावन के पहले सोमवार को देखते हुये भक्तों ने भी भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अपने तरीके से तैयारियां की हैं। बेल पत्र, धतूरा समेत विभिन्न भगवान भोलेनाथ की प्रिय वस्तुओं को एकत्र कर लिया गया है। सुबह शहर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.