Farrukhabad Kannauj News: संपर्क मार्ग से आवागमन कठिन, बच्चों की पढ़ाई बाधित
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।कमालगंज की ग्राम पंचायत नगला खैम रैंगाई के तीन मजरे बाढ़ और कटान से मुख्य मार्ग से कट गये है। रास्ता बंद होने से बच्चों की पढ़ाई, किसानों की खेती और बीमारों के इलाज में दिक्कतें आ रही हैं । इसको लेकर भारतीय कृषक दल के जिलाध्यक्ष देवचंद्र यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम से तीन मजरों में संपर्क मार्ग और पुलिया का निर्माण कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि नगला खेम रैंगाई के अधिकांश हिस्से बाढ़ और बरसात से प्रभावित होकर कटान की स्थिति में हैं। पंचायत के मजरे पृथ्वीपुर,मेहंदिया और फतेह नगला में वर्तमान में संपक मार्ग से आवागमन संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: राजेपुर में 26, शमसाबाद में 10 विद्यालय बाढ़ आने से बंद परिषदीय विद्यालय से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.