Farrukhabad Kannauj News: संपत्ति नाम कराने का बना रहे दबाव दे रहे धमकी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 9 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके बड़े पुत्र की मृत्यु हो चुकी है। पुत्रवधू और उसकी तीन पुत्रियां उनके संरक्षण में रह रही हैं, जिनका भरण-पोषण वह करते हैं। आरोप है कि पुत्रवधू के भाई और अन्य लोग उनकी संपत्ति अपनी बहन के नाम कराने का दबाव बनाते हैं तथा जान-माल की धमकी देते हैं। पीड़ित के आठ जुलाई की शाम करीब सात बजे राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से आरोपी कुछ रिश्तेदारों के साथ आए और विवाद करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.