फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 31 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज।थाना क्षेत्र मेरापुर के गांव फतेहपुर परौली निवासी 18 वर्षीय लक्ष्मी ने संदिग्ध हालात में घर के कमरे में फांसी लगा ली। घर वालों को पता चलने पर उनके हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लक्ष्मी के पिता संजय ने बताया कि उसके दो पुत्र और एक पुत्री है । वह और दोनों पुत्र राज मिस्त्री का काम करते हैं। घटना वाले दिन घर पर उसकी पत्नी सीमा व पुत्री लक्ष्मी ही थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर गांव में ही गई थी। जब वह घर पर लौटी तो लक्ष्मी को फांसी पर देख चीख पड़ी।युवक ने पिया जहर, हालत गंभीरकायमगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी...