Farrukhabad Kannauj News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, खेत में पड़ा था शव
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कायमगंज के प्रेम नगर निवासी 25 वर्षीय बृजेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को वह घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में पड़े मिले। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजन दुखी होकर बैठे रहे। परिजनों के मुताबिक, बृजेश रविवार सुबह करीब तीन बजे ट्रैक्टर पर पल्लेदारी करने के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब दो बजे वह अपनी भाभी पिंकी के पास पहुंचे। इसके बाद वह अपनी पत्नी शोभा के पास गए। कुछ समय बाद बृजेश घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में पड़े मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.