फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। बारिश एवं बदलते मौसम में संचारी रोगों के प्रसार की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम एवं बचाव को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं मैदानी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि संभावित संचारी रोगों की समय से पहचान करते हुए उपचार एवं रोकथाम की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सीएमओ ने कहा कि मच्छरजनित एवं जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जाए। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, गमले एवं अन्य पात्रों में एकत्र पानी को नियमित रूप से खाली करें तथा पीने के पानी को ढककर रखें। उन्होंने कहा कि बुखार, उल्टी-दस्त, डायरिया अथवा अन्य लक्षणों वाले मरीजों की सूच...