Farrukhabad Kannauj News: संकिसा में धूमधाम से निकली धम्मयात्रा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: संकिसा। बौद्ध तीर्थस्थली संकिसा में सोमवार की सुबह बौद्ध अनुयायियों ने बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ धम्म यात्रा निकाली। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। एटा, मैनपुरी, कासगंज, फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़, कन्नौज और शाहजहांपुर समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी यात्रा में शामिल होने पहुंचे। धम्म यात्रा के दौरान बौद्ध धर्म के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। सोमवार सुबह 6:55 बजे बौद्ध महोत्सव स्थल धम्मा लोको बुद्ध विहार से पूजा-अर्चना के बाद धम्म यात्रा रवाना हुई। यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए संकिसा स्थित बौद्ध स्तूप की ओर बढ़ी। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ धम्म यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान बौद्ध धर्म की क्या पहचान, मानव-मानव एक समान और घर-घर दीप जलाया है जैसे जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.