फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने गंगातट स्थित पांचालघाट पर 22 जनवरी से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले प्रसिद्ध श्रीरामनगरिया मेला एवं विकास प्रदर्शनी की तैयारियों के संबंध में मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मेले के सुव्यवस्थित आयोजन, श्रद्धालुओं की सुविधा, अस्थायी घाटों के निर्माण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पांचाल घाट पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला श्रीरामनगरिया मेला जनपद की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। मेले में बड़ी संख्या में साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं...