Farrukhabad Kannauj News: श्रद्धा और भक्ति के साथ उठाये गये निशान
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। श्रद्धा और भक्ति के साथ निशान उठाये गये। जाहरवीर गोगाजी महाराज के मेले में भक्तों की भीड़ रही। कस्बे में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ निशान उठाये गये। नगर की प्रमुख सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह विधि विधान से पूजा -अर्चना के बाद निशान उठाये गये। ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु जाहरवीर गोगाजी महाराज के जयकारे लगाते हुये आगे बढ़े। युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु निशान को कंधे पर उठाकर पारंपरिक लोक गीतों पर नृत्य करते नजर आये। निशान प्रमुख बाजार और प्रमुख मार्गो से होकर निकले। जगह -जगह लोगों ने निशान पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं और बच्चों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह दिखायी दिया। श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.