Farrukhabad Kannauj News: शिव मंदिर के कमरे का ताला तोड़कर चोरी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 29 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नगला कुटरा स्थित शिव मंदिर में चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 7,700 रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी होने पर मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले प्रवीणदास ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रवीणदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह होमगार्ड कार्यालय के पास स्थित शिव मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते हैं। 29 अगस्त को वह नगर गए थे। वापस लौटने पर मंदिर के कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर जाकर सामान की जांच की तो कलश में रखे डिब्बे से 7,700 रुपये की नकदी गायब थी। प्रवीणदास ने अज्ञात चोर पर मंदिर में घुसकर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस से घटना का जल्द पर्दाफाश कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.