Farrukhabad Kannauj News: शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को जिलेभर के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने भोले बाबा को गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। सावन शिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में सुबह से ही खासा उत्साह दिखाई दिया। पांचालघाट समेत विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु गंगाजल लेकर मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालु पैदल ही मंदिरों तक पहुंचे। मंदिरों के आसपास पूजन सामग्री और प्रसाद की दुकानें भी सजी रहीं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: शिवरात्रि पर कांवड़ियों व शिवभक्तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.