फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर, संवाददाता। जिले की अमृतपुर तहसील में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरसिंहपुर के करीब 100 छात्र-छात्राएं दो ट्रैक्टर -ट्रॉली पर सवार होकर प्रधानाध्यापिका के समर्थन में अचानक तहसील मुख्यालय पहुंच गए। शिक्षिका पक्ष लेते हुये आवाज उठायी, नारेबाजी की। बच्चों को तहसील में देखकर एसडीएम नाराज हो गयीं। बोलीं इस समय बाढ़ है। बाढ़ के पानी के बीच बच्चों को यहां कौन लेकर आया है। बीएसए को पूरे मामले की जानकारी दी गयी। वहीं पास के ही प्राइमरी स्कूल के शिक्षक से जानकारी की गयी। बताया गया है कि जूनियर विद्यालय में शिक्षामित्र को अटेच किया गया है जिससे कि बच्चों की पढ़ाई ठीक से हो सके। प्रधानाध्यापिका इस समय अवकाश पर हैं। पूर्व में यहां पर विवाद भी हो चुका था। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: रातोंरात खा...