Farrukhabad Kannauj News: शादी की थाली से चाय-नाश्ते तक बढ़ेगा खर्च
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शादी और त्योहार के सीजन से ठीक पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 70 रुपये की बढ़ोतरी ने होटल, रेस्तरां और स्ट्रीट फूड कारोबारियों का गणित बिगाड़ दिया है। बढ़ी कीमत के बाद अब सिलेंडर 2908.50 रुपये का हो गया है। कारोबारियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही कीमतों से पहले से ही मंदा पड़ा धंधा और बेपटरी हो जाएगा। दीपावली, धनतेरस और सहालग सीजन में सबसे ज्यादा कमर्शियल सिलेंडर की खपत होती है। ऐसे में दाम बढ़ने से चाय नाश्ते से लेकर शादी की थाली तक का बजट बिगड़ना तय है। होटल कारोबारियों का कहना हैं कि गैस के साथ साथ डीजल के दाम भी ज्यादा होने से भट्ठी चलाना अब छोटे दुकानदारों के बस की बात नहीं रह गई है। कई होटल संचालकों ने शादी के मेन्यू से गैस की अधिक खपत वाले व्यं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.