फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाये गये। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। धमकी दी गई कि शिकायत की तो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसमें रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। एक गांव निवासी महिला के पति का स्वर्गवास दो वर्ष पूर्व हो गया था। एक दूर के रिश्तेदार राजवीर उसके यहां पहुंचे और शादी के लिए कहा। राजवीर ने शादी का झांसा दिया । इसके बहकावे में आ गयी। घर आना जाना शुरू हो गया। उसने बगैर मर्जी के शारीरिक संबंध बनाये। जब शादी के लिए कहा तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...